एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत घमहापुर के प्रधान पवन कुमार को डिजिटल प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपित घमहापुर शिवपुर निवासी अभिषेन सिंह के खिलाफ थाना शिवपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाने पर दी गई तहरीर में घमहापुर निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र के ही निवासी अभिषेन सिंह द्वारा संगीता पटेल नामक महिला की फर्जी आईडी बनाकर उनके खिलाफ अभद्र भाषा मे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया गया,जिससे उनके मान सम्मान को काफी ठेस लगी।प्रधान ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में आरोपित के भाई जयप्रकाश द्वारा भी ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के कारण उन्हें धमकी दी गई थी उस मामले में भी आरोपित के भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।मामले में केस दर्ज कर पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।प्रधान घमहापुर ने कहा कि रंडीबाज,सट्टेबाज,चूतिया,तीन बीबियाँ का रखैल,कुत्ता जैसा पागल जैसे अभद्र भाषा व गाली का प्रयोग कर मेरे छवि के साथ खिलवाड़ किया है।एक सभ्य व सम्मानित व्यक्ति को अपमानित कर उनकी छवि बिगाड़ने वाले दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है।शिवपुर पुलिस इस दिशा में पहल शुरू कर दी है।
