एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आराजी लाइन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरी-भईदपुर में आगामी ग्राम प्रधान चुनाव में विकास का मुद्दा गरमा गया है।युवा प्रत्याशी व पिछले चुनाव के उप विजेता रहे दिनेश सिंह उर्फ जय सिंह ने “सबका साथ, सबका विकास” को चुनावी एजेंडा बनाते हुए ताल ठोकने की कवायद शुरू कर दी है।भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी व उप विजेता रहे दिनेश सिंह उर्फ जय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गांव की टूटी-फूटी गलियों को पक्का कराना,हर घर तक नाली की सुविधा।सरकारी तालाबों से अवैध कब्जा हटाकर जल संरक्षण खेतों और घरों में निर्बाध बिजली।आंगनबाड़ी और स्कूल की हालत सुधारना,गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाना।मनरेगा,आवास योजना और राशन वितरण में भेदभाव खत्म।

पंचायत का हिसाब-किताब चौपाल में सबके सामने करना इत्यादि जो भी विकास का कार्य रहेगा या जनता द्वारा बताया जायेगा उसका भरसक प्रयास कर उसे गांव में लाने का अहम भूमिका निभाउंगा और हर जन जन के सुख दुःख को अपना समझकर दिन रात खड़ा रहूँगा।आगामी ग्राम प्रधान प्रत्याशी श्री सिंह ने यह भी कहा की गांव का विकास तभी होगा जब हर वर्ग,हर जाति को साथ लेकर चलेंगे न कोई पीछे छूटे न कोई भेदभाव।गांव में चुनावी माहौल तेज है मतदाता अब जाति से ऊपर उठकर विकास और ईमानदारी को तरजीह देने की बात कर रहे हैं।
