एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के ड्राप पिलाने की पीएचसी हरहुआ पर पूरी तैयारी कर ली गई है।पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार रविवार को 110 बूथों व 8 मोबाइल दस्ते लगेंगे वहीं अन्य दिनों में 79 टीमें 8 मोबाइल टीम,22 सुपरवाइजर व 4 सेक्टर सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।विगत बार कुल39539 बच्चों को ड्राप पिलाई गई थी।गर्मी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।इस बाबत आज एक प्री बैठक की गई।
