एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर(उड़िया बाबा,ध्रुवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण) पर हर शनिवार को ‘जय श्री राम सेवा समिति संस्थान हरहुआ’ द्वारा खिचड़ी प्रसाद के साथ गर्मी से राहत के लिए शिकंजी वितरण किया गया।मन्दिर संरक्षक प्रधान अमित कुमार सिंह,समिति व व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,अभय मौर्य,सचिन दुबे व विशाल पटेल के अनुसार श्री रामचन्द्र जी के सेवक हनुमान जी का पंचकोशी मार्ग के किनारे पगधुली इस जगह को पवित्र बना दिया जहाँ लोग अपनी कामना मन्नते लेकर पहुंचते हैं दर्शन पूजन करते हैं उनका दुःख दूर हो जाता है।शनिवार को दीन दुखियों,असहायों,व्यवसायियों सहित आस पास गाँवों के महिला पुरुष बड़ी संख्या में पधारते हैं।उनको प्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाकर पुण्य कार्य को शुरू किया गया है जो भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इस बार खिचड़ी के साथ शिकंजी प्रसाद वितरित किया गया।मौसम को देखते हुए हर शनिवार को महाप्रसाद खिचड़ी के रूप में भक्तजनों को शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रसाद नियमित मिलेगी।प्रभु श्री राम एवं पवनपुत्र हनुमान जी के कृपा से इस सेवा कार्य का हिस्सा बनें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।मन्दिर संरक्षक,समिति के सभी सदस्य पुण्य प्राप्त करने के कामना से हनुमान जी की महती कृपा को लेकर उनके श्री चरणों मे सेवा का कार्य कर धन्य हो रहे हैं।उनका कहना है प्रेम और सेवा ही हमारा उद्देश्य है,आपका सहयोग हमारी शक्ति है,ब्रत में फलाहार वितरण,प्रतिदिन पौष्टिक,सात्विक और स्वादिष्ट खिचड़ी प्रसाद के साथ इस बार शीतल,ताजगी भरी ठंडी शिकंजी पेय से भक्तजनों के आत्मा को संतृप्त कर पुण्य के भागी बन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
