एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भारतीय जनता पार्टी हरहुआ मण्डल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।ढोल-नगाड़ों की गूंज,गगनचुंबी नारों और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट हुए और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया।इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे भी गूंजते रहे।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अमन श्रीवास्तव,शैलेश पाण्डेय,विनय सिंह ‘हिटलर’,मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’, पंकज तिवारी,अरुणेद्र सिंह,अनिल पाण्डेय,मनोज पटेल,ओमकार पटेल,अरुण मिश्रा,विमल मिश्र,बिपिन सिंह,अजय पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। हरहुआ मण्डल के कार्यकर्ता 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया।
