एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला फटा सर शांति भंग में चालान बना चर्चा का विषय सरकारी कर्मचारी पर हमला कार्यवाही समझ के परे।जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे रामेश्वर पुलिस चौकी के दरोगा नंदलाल पर एक युवक ने कांच की बोतल से हमला कर दिया।हमले में दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुई गांव निवासी हरिओम पांडे पुत्र मुरारी पांडे के घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था।परिजनों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी।सूचना मिलने पर पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी।इसके बाद रामेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा नंदलाल को मौके पर बुलाया गया।दरोगा नंदलाल दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान आरोप है कि हरिओम पांडे ने अचानक कांच की बोतल से उन पर हमला कर दिया।बोतल लगने से दरोगा का सिर फट गया और वे घायल हो गए।मौके पर मौजूद पीआरवी कर्मियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां उनका उपचार कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया और आरोपी हरिओम पांडेय को हिरासत में ले लिया।एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पारिवारिक विवाद की सूचना पर दरोगा नंदलाल मौके पर पहुंचे थे।बीच-बचाव के दौरान हरिओम पांडेय ने उन पर बोतल से हमला कर दिया,जिससे उनके सिर में चोट आई।आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।घायल दरोगा की स्थिति सामान्य है और उनका उपचार जारी है।
