एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मृति भवन न्यास परिसर चक्का हरहुआ वाराणसी का अजगरा विधायक त्रिभुवन राम भ्रमण किया।विधायक टी राम ने कहा कि गोंड समाज के धरोहर के रूप में यह प्रांगण भविष्य में बहुत बड़ा इतिहास कायम करेगा और आदिवासी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है।वरुणा नदी के तट पर अवस्थित यह प्रांगण आदिवासियों की आन बान और शान है जो गोंड वीरांगना माँ दुर्गावती के वैभवशाली इतिहास को प्रदर्शित करता हैl परिसर के भ्रमण कर उन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर पुष्प वर्षा किया। आदिवासी समाज कम सुबिधाओं में होते हुए भी इतने बड़े मिसाल को कायम किया है जो काबिले तारीफ हैं ।इस अवसर पर आदिवासी समाज से डॉ बृजभान ‘मरावी’ ने विधायक को जनजाति इतिहास और आदिवासी समाज के योगदान से अवगत कराया।कार्यक्रम के अगली कड़ी में न्यास के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोंड ने बताया कि विकट परिस्थितियों में हमने इस प्रांगण को मेहनत से समाज के एक-एक व्यक्ति के सहयोग से खड़ा किया हैं।मांग पत्र के माध्यम से परिसर का बाउंड्रीकरण,सुंदरीकरण और लाइट की व्यवस्था के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मारक के सुंदरीकरण का पत्रक दिया।विधायक ने अपने संबोधन में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री ग्राम प्रधान मधुबन यादव अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।भ्रमण कार्यक्रम में प्रमुख रूप कपिल नारायण पाण्डेय,पूर्व कैप्टन सतीश यादव बृजभान मरावी,दिनेश गोंड़,बसंतलाल गुप्ता,दीना गोंड,दीना गोंड़,गब्बर,मनीष कुमार,दिलीप कुमार गोंड,लौटना गोंड,राजनारायण आदि लोग उपस्थित रहें।
