एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नगर पंचायत गंगापुर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमलों से लोग घायल हो रहे हैं, जिससे नगरवासियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा घटना में छत पर सो रही एक किशोरी पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

हमले में सीमा बुरी तरह घायल हो गई।परिजनों ने तत्काल घायल किशोरी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।नगरवासियों का कहना है कि बंदरों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना और छत पर सोना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने तथा इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी और दुखद घटना भी हो सकती है। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

