एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लालपुर विधुत उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया।जिसमें उप खण्ड आराजी लाइन के समस्त अवर अभियंता एवं उप खण्ड अधिकारी आराजी लाइन द्वारा सभी उपकेंद्र के संविदा कर्मी कुशल व अकुशल लाइनमैन की मीटिंग बुलाई गई जिसमें,सेफ्टी उपकरण और शट डाउन लेकर सुरक्षित कार्य करने संबंधी तथा विद्युत दुर्घटना शून्य करने हेतु सभी एसएसओ तथा लाइन स्टाफ को ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।सभी लाइनमैन और स्टाफ को सेमिनार के माध्यम से उपखंड अधिकारी आराजी लाइन राजेश कुमार,अवर अभियंता अखिलेश यादव,अवर अभियंता विनम्र पटेल,अवर अभियन्ता सुबोध कुमार सिंह के उपस्थिति में जानकारी दिया गया तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाया गया।लालपुर विधुत उपकेंद्र पर बुधवार को बिजली कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी आराजी लाइन राजेश कुमार ने की,जिसमें उपकेंद्र से जुड़े सभी संविदा कर्मी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था। एसडीओ राजेश कुमार ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है,ऐसे में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग और निर्धारित मानकों का पालन जीवनरक्षक साबित होता है।

उन्होंने हेलमेट,सेफ्टी बेल्ट,ग्लव्स,शूज और अन्य आवश्यक उपकरणों के उपयोग की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कर्मियों को यह भी बताया कि किसी भी परिस्थिति में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे तंत्र के लिए खतरा बन सकता है।इसके साथ ही कार्य के दौरान सावधानी बरतने लाइन बंद कर कार्य करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सभी संविदा कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया,जिसमें सुरक्षित तरीके से लाइन मरम्मत,उपकरणों के सही उपयोग और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और हर हाल में सुरक्षा मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
